सोनारायठाढ़ी बाजार में बीजेपी की जीत का जश्न

Updated:
विज्ञापन
सोनारायठाढ़ी बाजार में बीजेपी की जीत का जश्न

कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनायी खुशी

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. पश्चिम बंगाल, असम व पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड जीत पर मंगलवार को सोनारायठाढ़ी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण राय ने उपस्थित लोगों को झालमुड़ी खिलायी. उन्होंने कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल की जनता की जीत है और अब राज्य में भय नहीं, बल्कि विकास का दौर चलेगा. उन्होंने कहा कि पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है, जिसके लिए वे वहां की जनता को धन्यवाद देते हैं. इस अवसर पर प्रखंड प्रभारी हीरालाल मिस्त्री, महामंत्री आशीष यादव, उपाध्यक्ष संजय कुमार पांडे, मीडिया प्रभारी मुरली ठाकुर, संजय राय, बबलू मंडल, हरेंद्र राणा, बीरेंद्र रवानी, धनंजय राणा, नेपाली यादव, राजनंदनी माही सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर जीत की खुशी मनायी.

विज्ञापन
Laxman Choudhary

लेखक के बारे में

By Laxman Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola