एसआइआर कार्य की रिपोर्ट नोडल पदाधिकारी पर जमा करें : बीडीओ

Published by : LAXMAN CHOUDHARY Updated At : 07 Apr 2026 9:25 PM

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी : बीएलओ को बीडीओ ने दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. बीडीओ नीलम कुमारी ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने सभी बीएलओ कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि ऐसे मतदाता जिनका नाम दो स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज है, उनका नाम 24 घंटे के भीतर एक स्थान से डिलीट किया जाये, ताकि मतदाताओं का सही आंकड़ा उपलब्ध हो सके. इसके साथ ही जिन बीएलओ ने अभी तक मतदाता गहन पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण रूप से नहीं किया है, उन्हें भी कड़ी चेतावनी दी गयी. बीडीओ ने निर्देश दिया कि जल्द से एसआईआर का कार्य पूरा कर उसकी रिपोर्ट निर्वाचन नोडल पदाधिकारी के पास जमा की जाये. बैठक के दौरान सभी बीएलओ के एसआईआर पंजी की जांच भी की गयी. मौके पर निर्वाचन नॉडल पदाधिकारी सुशील कुमार झा, जरमुंडी विधानसभा के डाटा ऑपरेटर निरंजन कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रदीप कुमार, बीएलओ मीणा देवी, रिंकू देवी, पूनम देवी, रंजू कुमारी, मामुन बीबी, विलाश देवी समेत सभी बीएलओ मौजूद थे.

विज्ञापन
LAXMAN CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By LAXMAN CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola