सोनारायठाढ़ी में धूमधाम से मनायी गयी रामनवमी
Published by : LAXMAN CHOUDHARY Updated At : 27 Mar 2026 9:06 PM
रामनवमी पर गाजे बाजे के साथ सोनारायठाढ़ी, चांदना, मधुबन समेत कई जगहों पर निकला जुलूस
सोनारायठाढ़ी. रामनवमी का त्योहार शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया. सोनारायठाढ़ी, चांदना, पिपरा, बिंझा, कलहोड़िया, रायकुण्ड, बसबुटिया, मगडीहा, नकटी, तिलकपुर, बैहंगा, काशीटांड़, मधुबन, जरिया, दामाकुंडा, बलिडीह, ज्ञानडीह, खोपचवा और भिखोडीह समेत कई जगहों पर हनुमान मंदिर में पूजा पाठ का आयोजन किया गया. लोगों ने श्रीराम और हनुमान जी की पूजा की और प्रसाद वितरण किया। मधुबन और चांदना में श्रीराम भक्तों ने ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाला और नाच-गान के साथ त्योहार की खुशियां मनायी सोनारायठाढ़ी के बजरंगबली चौक स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ. जुलूस और अखाड़ा के कार्यक्रमों में नवयुवक संघ जरका के अध्यक्ष योगेंद्र मंडल, मुखिया सुमित कुमार, चंदन मंडल, सिंटू कुमार, मदन मंडल, रोहित कुमार, बासदैव कुमार, भावेश कुमार, पवन कुमार, अमर कुमार, रमेश कुमार, दामोदर मंडल, धीरज कुमार, विजय कुमार, किशन कुमार, विपुल कुमार, प्रियांशु कुमार, वरुण मंडल, सुधीर मंडल, पंकज कुमार, चंदेश्वर मंडल, सीताराम मंडल, प्रवीण कुमार, सागर कुमार, विष्णु मंडल, सरोज कुमार समेत सैकड़ों कमेटी सदस्य मौजूद रहे. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि रामनवमी का त्योहार वे हमेशा धूमधाम से मनाते हैं और इस वर्ष भी इस परंपरा को बनाए रखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










