Shravani Mela: देवघर के बाबा मंदिर में बेहोश हुआ 8 साल का नन्हा बम, मुंह से निकलने लगा झाग

देवघर में बेहोश होकर गिरा नन्हा बम, डॉक्टरों ने किया इलाज. फोटो : प्रभात खबर
Shravani Mela: देवघर के बाबा मंदिर में एक 8 साल का नन्हा बम अचानक बेहोश हो गया. उसके मुंह से झाग निकलने लगा. पुलिस की मदद से स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचाया गया.
Shravani Mela: बाबानगरी देवघर में लगातार कांवरियों का आना जारी है. हर दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु यहां बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं. इसी दौरान बुधवार (7 अगस्त) को एक बाल बम के मुंह से झाग निकलने लगा. तत्काल पुलिस की मदद से उस बाल बम को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.
पुलिस के सहयोग से स्वास्थ्य उपकेंद्र लाया गया नन्हा बम
राजकीय श्रावणी मेला क्षेत्र में बनाए गए स्वास्थ्य उपकेंद्र में डॉक्टरों ने 8 साल के नन्हे बम का इलाज शुरू किया. डॉक्टरों ने बताया कि बुधवार अहले सुबह 8 वर्षीय नन्हा बम चलते-चलते बेहोश हो गया. उसके मुख से सफेद झाग निकलने लगा. पुलिसकर्मियों के सहयोग से इस नन्हे बम को बाबा मंदिर स्वास्थ्य उपकेंद्र लाया गया.
5 डॉक्टरों की टीम ने बच्चा बम का किया इलाज
जैसे ही नन्हे बम को यहां लाया गया 5 डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू कर दिया. वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सत्रुघ्न सिंह ने तत्काल आईवी लाईन लगाकर जीवन रक्षक दवा दी. मौके पर उपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से नन्हे बम का बेहतर इलाज संभव हो पाया.
Also Read : Shravani Mela: जलार्पण करने को आतुर शिव भक्त और धक्का देते-लाठी भांजते सुरक्षाकर्मी, देखें VIDEO
नन्हे बम के माता-पिता ने डॉक्टरों को दिया धन्यवाद
समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने के बाद बच्चा बम पूरी तरह से सुरक्षित है. इलाज के बाद इस बम को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया. कांवर लेकर बाबाधाम आए इस परिवार ने देवघर जिला प्रशासन और डॉक्टरों का समय रहते बच्चे के बेहतर इलाज के लिए आभार जताया.
Shravani Mela Trending Video
Also Read
बाबाधाम में उमड़ा सैलाब, 3.18 लाख कांवरियों ने चढ़ाया जल
जाम ने छुड़ाये कांवरियों के पसीने, गंतव्य बसों तक जाने के लिए बसों में भीड़
Shravani Mela: 150 किलो का कांवर लेकर बंगाल से बाबा नगरी पहुंचे शिवभक्त, देखें VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




