जाम ने छुड़ाये कांवरियों के पसीने, गंतव्य बसों तक जाने के लिए बसों में भीड़
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

राना मीना बाजार प्राइवेट बस स्टैंड के बगल फव्वारा चौक के पास जाम से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, देवघर.
पुराना मीना बाजार प्राइवेट बस स्टैंड के बगल फव्वारा चौक के पास जाम से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. जाम छूटते ही गाड़ियों की तलाश में कांवरिये इधर-उधर भटकने लगे. स्थिति ऐसी थी कि कभी कांवरिये बस स्टैंड के अंदर तो कभी सारवां मोड़, बजरंगी चौक व कभी झौंसागढ़ी तक बासुकिनाथ की गाड़ियों की खोज में भटकने लगे. काफी संख्या में कांवरिये बस स्टैंड के अंदर चले गये. खड़ी नाइट बसों पर ऊपर-नीचे चढ़कर बैठ गये. डर के मारे बस से उतरकर चालक खलासी भाग गये. कांवरिये जबरन बासुकिनाथ पहुंचाने को कह रहे थे. इस क्रम में थककर काफी संख्या में कांवरिये सड़क किनारे पेवर्स पर बैठ गये. काफी कांवरिये स्टैंड के अंदर मुसाफिरखाने में थक हारकर बैठे रहे. वहीं कोई बस आती दिखाई पड़ती थी तो दौड़कर कांवरिये उस पर चढ़ने लगते थे. देखते-देखते मिनट भर में ही बसें भरने लगी. कांवरियों की संख्या के आगे बसें कम पड़ गयीं तो पुलिस प्रशासन बसों को भरवाकर बासुकिनाथ भेजने लगी. ऐसे में कांवरियों की भीड़ नियंत्रित करने में घंटे भर से ऊपर लगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










