ePaper

Shravani Mela: 150 किलो का कांवर लेकर बंगाल से बाबा नगरी पहुंचे शिवभक्त, देखें VIDEO

Updated at : 05 Aug 2024 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
150 kg kanwar shravani mela
150 किलो का कांवर लेकर बंगाल से बाबाधाम पहुंचे शिवभक्त.

Shravani Mela: सावन की तीसरी सोमवारी के दिन पश्चिम बंगाल के बेलूड़ से शिवभक्तों का एक जत्था 150 किलो का कांवर लेकर बाबा नगरी देवघर पहुंचा. देखें VIDEO

विज्ञापन

Shravani Mela: श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ का जलार्पण करने के लिए कांवरियों का सैलाब देवघर में उमड़ पड़ा है. शिवभक्त अपने आराध्य को मनाने के लिए कांवर लेकर आ रहे हैं. कुछ भक्तों के कांवर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. ऐसा ही कांवरियों का एक जत्था पश्चिम बंगाल से बाबानगरी पहुंचा है. इस जत्थे के कांवर का वजन 150 किलो बताया जा रहा है. जत्थे में शामिल सभी कांवरियों ने पीले रंग का वस्त्र पहन रखा था. विशाल कांवर को घंटियों व अन्य चीजों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है. सभी शिवभक्त बोल बम, बोल बम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं.

Also Read

Shravani Mela 2024 Live: तीसरी सोमवारी पर देवघर में केसरिया सैलाब, बाबा पर जलार्पण के लिए कांवरिये बेकरार

Shravani Mela : तीसरी सोमवारी पर देवघर में कांवरियों ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ क्यों की नारेबाजी?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola