ePaper

Shravani Mela : तीसरी सोमवारी पर देवघर में कांवरियों ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ क्यों की नारेबाजी?

Updated at : 05 Aug 2024 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
shravani mela deoghar baba dham jharkhand

देवघर में कांवरियों का गुस्सा फूटा. किया प्रदर्शन. फोटो : प्रभात खबर

Shravani Mela : सावन की तीसरी सोमवारी पर देवघर में बाबा के भक्तों ने जिला प्रशासन और झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जानें क्या है इसकी वजह.

विज्ञापन

Shravani Mela : श्रावण मास की तीसरी सोमवारी के दिन ढाई लाख से अधिक शिवभक्त कांवर लेकर बाबाधाम पहुंचे. इस दौरान अचानक कुछ कांवरिये उग्र हो गए और उन्होंने जिला प्रशासन और झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. दूसरी ओर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच बाबा भोलेनाथ के भक्त जलार्पण कर रहे हैं. भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है.

रविवार की रात से ही देवघर में लगी शिव भक्तों की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

डीसी और एसपी सहित पूरा प्रशासनिक महकमा मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहा है. सुबह 4:00 बजे आम भक्तों के लिए जलार्पण शुरू हुआ. हालांकि, कांवरियों का रेला रविवार की रात से ही देवघर पहुंचने लगा था. भीड़ का अनुमान प्रशासन को पहले से ही था, इसलिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहा. कंपोजिट कंट्रोल रूम से पूरे मेला क्षेत्र की मॉनिटरिंग प्रशासनिक पदाधिकारी कर रहे हैं.

कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे वरीय पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

किसी भी स्थिति से निबटने के लिए देवघर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. एटीएस, एनडीआरएफ, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिया गया है. कांवरियों की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांवरिया रूट लाइन में एक कतार नहीं थी. कांवरियों की 4-5 कतारें बन गईं, जिसकी वजह से लाइन को व्यवस्थित करने में काफी दिक्कत हुई.

वाहनों की वजह से देवघर में यातायात व्यवस्था चरमराई. फोटो : प्रभात खबर

श्रावणी मेला में हर तरफ से बाबा धाम आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ जाती है. वाहनों के ठहराव के लिए हर एंट्री प्वाइंट के पास वाहन पड़ाव बनाए गए हैं, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा है कि वाहनों को बॉर्डर पर ही रोकना पड़ रहा है. खासकर सुल्तानगंज से देवघर आने वाले मार्ग पर दर्दमारा के पास वाहनों की भीड़ अधिक लग गई है.

सड़क पर बैठ गए कांवरिये. फोटो : प्रभात खबर

कई जगह आक्रोशित कांवरियों ने सड़क जाम कर दिया. वे सड़कों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. आक्रोशित कांवरियों ने देवघर शहर के फव्वारा चौक के पास जाम कर दिया. प्रशासन के विरुद्ध वाहन चालकों ने मोहनपुर के पास और तीर नगर के पास प्रदर्शन किया, जिससे जाम लग गया और यातायात व्यवस्था चरमरा गई. सूचना मिलते ही एसपी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कांवरियों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया.

Also Read

Shravani Mela 2024 Live: तीसरी सोमवारी पर देवघर में केसरिया सैलाब, बाबा पर जलार्पण के लिए कांवरिये बेकरार

श्रावणी मेला : कांवरिया पथ खिजुरिया में दिखा अद्भुत नजारा, ढोल-बाजे पर थिरकते रहे रायगढ़ से आये कांवरिेये

Shravani Mela: पिट्ठू बैग में गंगाजल लाने का युवाओं में बढ़ा चलन, बारिश की फुहारों के बीच बाबानगरी आ रहे शिवभक्त

श्रावणी मेला 2024: देवघर बाबाधाम में बढ़ीं कूपन की दरें, शीघ्रदर्शनम के लिए देने होंगे अब 600 रुपये

Shravani Mela 2024: बाबा नगरी देवघर में इस साल क्या भाव बिकेगा पेड़ा? यहां देखें सरकारी रेट

Shravani Mela 2024 Live: गिरिडीह में कांवड़ियों से भरी बस पलटी, कई लोग चोटिल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola