ePaper

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले में भीड़ मैनेजमेंट पर मंथन, ड्रोन से निगरानी, एआइ चैटबॉट का भी होगा इस्तेमाल

Updated at : 25 Jun 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
shravani mela 2025 bihar jharkhand interstate meeting

देवघर के सर्किट हाउस में बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बैठक. फोटो : प्रभात खबर

Shravani Mela 2025: सुल्तानगंज से लेकर देवघर तक सभी प्वाइंट्स पर सीसीटीवी लगाये जायेंगे. कुल मिलाकर इस बार कांवरियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. आयुक्त ने बताया कि दोनों राज्यों में कांवरिया पथ पर जगह-जगह भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग प्वाइंट पर विशेष फोकस रहेगा. दोनों राज्यों के अधिकारियों ने सहमति जतायी कि देवघर मेला क्षेत्र और बाबा मंदिर की भीड़ की स्थिति को देखते हुए सुल्तानगंज से देवघर जहां भी होल्डिंग प्वाइंट्स बनाये जायेंगे, वहां से उसे हिसाब से कांवरियों को छोड़ा जायेगा.

विज्ञापन

Shravani Mela 2025: राजकीय श्रावणी मेला 2025 के दौरान बिहार के सुल्तानगंज से लेकर झारखंड के देवघर-बासुकिनाथ तक कांवरियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिले, बाबा मंदिर में सुलभ जलार्पण की सुविधा हो, इसके लिए बिहार और झारखंड के प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे. श्रावणी मेले को लेकर बुधवार को देवघर सर्किट हाउस में इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन की बैठक के बाद संताल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल ने दी.

बाबाधाम मोबाइल ऐप से होगा भीड़ का नियंत्रण

उन्होंने कहा कि दोनों राज्य समन्वय स्थापित करके भीड़ का बेहतर प्रबंधन करेंगे. सुल्तानगंज से देवघर तक श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष इंतजाम रहेगा. इस बार सूचना तकनीकी को और भी सुदृढ़ किया जायेगा. इसके लिए एआइ चैटबॉट (AI Chatbot) और व्हाट्सअप ग्रुप (WhatsApp Group) और बाबाधाम मोबाइल ऐप (Babadham Mobile App) का इस्तेमाल दोनों ही राज्यों में भीड़ नियंत्रण के लिए होगा. इन तकनीकों के सहारे जैसे ही सूचना मिलेगी, त्वरित कार्रवाई होगी. वहीं देवघर में ड्रोन के सहारे भीड़ को नियंत्रित किया जायेगा.

सभी प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे

उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज से लेकर देवघर तक सभी प्वाइंट्स पर सीसीटीवी लगाये जायेंगे. कुल मिलाकर इस बार कांवरियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. आयुक्त ने बताया कि दोनों राज्यों में कांवरिया पथ पर जगह-जगह भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग प्वाइंट पर विशेष फोकस रहेगा. दोनों राज्यों के अधिकारियों ने सहमति जतायी कि देवघर मेला क्षेत्र और बाबा मंदिर की भीड़ की स्थिति को देखते हुए सुल्तानगंज से देवघर जहां भी होल्डिंग प्वाइंट्स बनाये जायेंगे, वहां से उसे हिसाब से कांवरियों को छोड़ा जायेगा. इसके लिए दोनों ही राज्यों के अधिकारी व्हाट्सअप ग्रुप पर 24 घंटे एक्टिव रहेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

होल्डिंग प्वाइंट्स पर रहेंगी सभी मूलभूत सुविधाएं

उन्होंने कहा कि सभी होल्डिंग प्वाइंट्स पर श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं रहेंगी. बिजली, पंखा, शौचालय, मोबाईल चार्जिंग, स्वास्थ्य सुविधा, स्नानागार व पेयजल आदि. बैठक में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के आग्रह पर बिहार से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की छतों पर किसी भी सूरत में श्रद्धालुओं को नहीं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमति बनी.

सुविधाओं का करें व्यापक प्रचार-प्रसार

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान बिहार और झारखंड में जो-जो सुविधाएं दी जा रही हैं, उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये, ताकि श्रद्धालुओं को सारी जानकारी रहे और उन्हें दिक्कत न हो. बाहर से आने वाले छोटे बच्चे व बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उनके साथ फोन नंबर या उनका पता उनके साथ रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करायेंगे.

सर्किट हाउस में श्रावणी मेला के प्रबंधन पर विचार-विमर्श करते बिहार-झारखंड के सीनियर अधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

सूचना तकनीक और समन्वय से देंगे बेहतर सुविधा : हिमांशु

भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था और सूचनाओं के आदान-प्रदान व भीड़ नियंत्रण के लिए भागलपुर, बांका एवं मुंगेर के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य किया जायेगा, ताकि कांवरिया मार्ग के पल-पल का अपडेट लिया जा सके. उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय सीमा के थानों से समन्वय रखते हुए श्रावणी मेला के दौरान सघन गश्ती एवं चेकनाका के माध्यम से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी. समीक्षा के क्रम में भागलपुर, बांका के डीसी, एसपी ने अपने-अपने जिलों में चल रही तैयारियों के अलावा इंटर स्टेट बॉर्डर को-ऑर्डिनेशन व सुरक्षा-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की.

देवघर डीसी ने सुविधाओं की दी जानकारी

बैठक में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिये श्रावणी मेला 2025 में देवघर प्रशासन की तैयारियों और व्यवस्था की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर कुमैठा तक जाने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में कतारबद्ध श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने के लिए विभिन्न जगहों को चिह्नित करते हुए मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रहेगी.

बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बैठक में लिये गये अहम फैसले.

टेंट सिटी में होंगी शौचालय से स्वास्थ्य सुविधा तक की व्यवस्था होगी

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए एवं भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए टेंट सिटी व होल्डिंग प्वाइंट्स का निर्माण कराया गया है. टेंट सिटी में शौचालय, स्नानागर, पीने का पानी, स्वास्थ्य केंद्र व साफ-सफाई आदि की समुचित व्यवस्था रहेगी. उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से राज्य सरकार के निर्देश पर किसी भी प्रकार की वीआइपी पूजा की सुविधा नहीं रहेगी. देवघर डीसी ने देवघर मेले में जलार्पण की व्यवस्था, रूटलाइनिंग मैनेजमेंट, स्वास्थ्य व्यवस्था, आवासन, पेयजल, शौचालय जैसी सुविधाओं से सभी को अवगत कराया.

डीसी दुमका ने बासुकिनाथ की तैयारी की जानकारी दी

बैठक में डीसी दुमका अभिजीत सिन्हा ने बासुकिनाथ मेला से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने आपसी समन्वय से मेला के सफल संचालन में योगदान देने की बात कही. पूरे मेला में बिहार एवं झारखंड के आला अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाये रखी जायेगी.

बैठक में ये सभी अधिकारी थे शामिल

बैठक में दोनों कमिश्नर के अलावा आइजी भागलपुर विवेक कुमार, आरक्षी उप महानिरीक्षक भागलपुर, संप के डीआइजी अंबर लकड़ा, डीएम भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी, डीएम बांका, डीसी देवघर नमन प्रियेश लकड़ा, डीसी दुमका अभिजीत सिन्हा, एसपी भागलपुर हृदयकांत, एसपी बांका, एसपी मुंगेर, एसपी देवघर अजित पीटर डुंगडुंग, एसपी दुमका पीतांबर सिंह खरवार, डीसी गोड्डा अंजलि यादव, एसपी गोड्डा मुकेश कुमार, डीडीसी देवघर पीयूष सिन्हा, एसडीओ देवघर रवि कुमार और एसडीओ मधुपुर राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

क्या है झरिया पुनर्वास संशोधित मास्टर प्लान! प्रभावितों को क्या-क्या मिलेगा, यहां पढ़ें

Tiger Havoc in Ranchi: रांची के मरदु गांव में किसान के घर में घुसा बाघ, तो लोगों ने क्या किया, जानकर रह जायेंगे दंग

Weather Alert: अगले 2 घंटे में झारखंड के 11 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, हो जायें सावधान

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत स्थिर, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं झारखंड के पूर्व सीएम

आपातकाल की बरसी पर मां को याद कर क्यों भावुक हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन