ePaper

Weather Alert: अगले 2 घंटे में झारखंड के 11 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, हो जायें सावधान

Updated at : 25 Jun 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Orange Alert of Thunderstorm and Lightning with Rain

झारखंड के 11 जिलों के लिए तात्कालिक चेतावनी.

Weather Alert: इन सभी जिलों के लोगों को सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा गया है. मौसम विभाग ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोग सावधान और सतर्क रहें. अगर घर से बाहर हैं, तो सुरक्षित स्थानों में शरण ले लें. पेड़ के नीचे या किसी बिजली के पोल के आसपास न रहें. किसानों को सलाह दी गयी है कि वे अपने खेतों में न जायें. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

विज्ञापन

Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची समेत 11 जिलों में अगले 2 घंटे में वज्रपात हो सकता है. गर्जन के साथ वर्षा होने की सभी संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी कर यह बात कही है.

इन जिलों के लिए गर्जन के साथ वर्षा, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

एक साथ दो तात्कालिक चेतावनी जारी की गयी है. पहली चेतावनी में 11 जिलों में गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है, तो दूसरी चेतावनी में सिर्फ रांची के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने जिन जिलों में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, उनमें रांची, बोकारो, देवघर, धनबाद, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं.

मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट.

खराब मौसम के लिए विभाग ने जारी किया दिशा-निर्देश

इन सभी जिलों के लोगों को सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा गया है. मौसम विभाग ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोग सावधान और सतर्क रहें. अगर घर से बाहर हैं, तो सुरक्षित स्थानों में शरण ले लें. पेड़ के नीचे या किसी बिजली के पोल के आसपास न रहें. किसानों को सलाह दी गयी है कि वे अपने खेतों में न जायें. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रेड अलर्ट के बाद सबसे गंभीर चेतावनी है ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को गंभीर माना जाता है, क्योंकि यह रेड अलर्ट के बाद दूसरा सबसे बड़ा अलर्ट होता है. इसका अर्थ है कि भारी से भारी बारिश हो सकती है. इसलिए लोगों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम विभाग के दिशा-निर्देशों की बिल्कुल अनदेखी नहीं करनी चाहिए. प्रशासन को किसी भी स्थिति से निबटने के लिए अलर्ट मोड में रहने की जरूरत है.

इन 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट हुआ है जारी

  • रांची
  • बोकारो
  • देवघर
  • धनबाद
  • हजारीबाग
  • जामताड़ा
  • खूंटी
  • रामगढ़
  • लोहरदगा
  • सिमडेगा
  • पश्चिमी सिंहभूम

इसे भी पढ़ें

आज 25 जून 2025 को 14.2 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर की क्या है कीमत, यहां जानें एक-एक जिले का रेट

Heavy Rain Alert: आज 25 जून को 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, झारखंड से गुजर रहा बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ

क्या है झरिया पुनर्वास संशोधित मास्टर प्लान! प्रभावितों को क्या-क्या मिलेगा, यहां पढ़ें

Tiger Havoc in Ranchi: रांची के मरदु गांव में किसान के घर में घुसा बाघ, तो लोगों ने क्या किया, जानकर रह जायेंगे दंग

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola