ePaper

Heavy Rain Alert: आज 25 जून को 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, झारखंड से गुजर रहा बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ

Updated at : 25 Jun 2025 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert Jharkhand Ka Mausam

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम.

Heavy Rain Alert: अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिणी झारखंड और उससे सटे हिस्सों से अरब सागर से एक ट्रफ गुजर रहा है, जो समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है. आज यानी बुधवार 25 जून 2025 को झारखंड के मौसम पर इसका असर दिखेगा. राज्य के दक्षिण-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. वहीं, कहीं-कहीं गर्जन, तेज हवाओं का झोंके (अधिकतम रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा) के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert| Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में आज यानी बुधवार 25 जून 2025 को 10 जिलों में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी कर दिया है. येलो अलर्ट जारी करते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कुछ जगहों पर गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी चेतावनी दी है.

झारखंड में सामान्य रही मानसून की गतिविधि

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश, झारखंड और उत्तरी ओडिशा से गुजर रहा है. मानसून बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल और हलवारा से गुजर रहा है. झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून की गतिविधि सामान्य रही. रांची समेत झारखंड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई.

झारखंड से गुजर रहा है एक ट्रफ

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से बातचीत में कहा कि दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा से एक ट्रफ गुजर रहा है. इतना ही नहीं, दक्षिणी झारखंड और उससे सटे क्षेत्रों में चक्रवात भी मौजूद है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अरब सागर के ट्रफ का झारखंड पर दिखेगा असर

अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिणी झारखंड और उससे सटे हिस्सों से अरब सागर से एक ट्रफ गुजर रहा है, जो समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है. आज यानी बुधवार 25 जून 2025 को झारखंड के मौसम पर इसका असर दिखेगा. राज्य के दक्षिण-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. वहीं, कहीं-कहीं गर्जन, तेज हवाओं का झोंके (अधिकतम रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा) के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.

इसे भी पढ़ें : पूरे झारखंड में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को दी चेतावनी, बोले-यह तो शुरुआत है

10 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. ये 10 जिले- गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, जामताड़ा, दुमका, साहिबगंज और पाकुड़ हैं. इनमें कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी, तो कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की प्रबल संभावना है. उन्होंने कहा है कि अगले 5 दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Monsoon: झारखंड पर मेहरबान मानसून, 94 फीसदी अधिक हुई है बारिश

रांची में हुई सबसे ज्यादा 55.8 मिमी वर्षा

मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान अनेक जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 55.8 मिलीमीटर वर्षा राजधानी रांची में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें

झारखंड से गुजर रहा बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

भाजपा पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- सबसे बड़े भ्रष्टाचारी मधु कोड़ा की तस्वीर लगाकर प्रदर्शन कर रही पार्टी

Ranchi Weather: अब तक मानसून मेहरबान, रांची कल कैसा रहेगा मौसम

250 करोड़ के स्क्रैप घोटाला में लव अग्रवाल और गुल बहार मल्लिक रांची से गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola