Ranchi Weather: अब तक मानसून मेहरबान, रांची कल कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

रांची में कल का मोौसम कैसा रहेगा.

Ranchi Weather Tomorrow: बुधवार 25 जून 2025 को झारखंड के लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, इसमें राजधानी रांची शामिल नहीं है. मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा कि बुधवार को रांची में बादल छाये रहेंगे. मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन

Ranchi Weather Tomorrow: लगातार 3 दिन से रांची में झमाझम बारिश हो रही है. राजधानी पर अब तक मानसून मेहरबान है. जून के महीने में यानी मानसून के इस सीजन में अब तक रांची में सामान्य से 236 फीसदी से अधिक वर्षा हो चुकी है. रांची में 1 जून से 24 जून 2025 को सुबह 8:30 बजे तक 550.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने मंगलवार 24 जून 2025 को यह जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

24 घंटे में रांची में हुई 44.8 मिलीमीटर वर्षा

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से खास बातचीत में कहा कि झारखंड में अभी मानसून सामान्य है. राजधानी रांची का उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है. पिछले 24 घंटे में कुछ गिने-चुने जिलों को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है. सिर्फ राजधानी रांची में 44.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार 24 जून 2025 को रांची का उच्चतम तापमान 31.7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उन्होंने कहा कि बुधवार 25 जून 2025 को झारखंड के लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, इसमें राजधानी रांची शामिल नहीं है.

रांची में 25 जून को होगी हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा

मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा कि बुधवार को रांची में बादल छाये रहेंगे. मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. राजधानी में कल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड से गुजर रहा बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

भाजपा पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- सबसे बड़े भ्रष्टाचारी मधु कोड़ा की तस्वीर लगाकर प्रदर्शन कर रही पार्टी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola