पूर्व कृषि मंत्री से मिले मुख्य अवर सचिव अबू बकर सिद्दीकी, दी सांत्वना

Edited by SHAILESH
Updated:
विज्ञापन

मुख्य अवर सचिव अबू बकर सिद्दीकी पहुंचे कुशमाहा बादल व परिजनों को दी सांत्वना

विज्ञापन

सारवां. झारखंड कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग के मुख्य अवर सचिव अबू बकर सिद्दीकी मंगलवार को देर शाम को पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पैतृक घर कुशमाहा पहुंचे. इस दौरान बादल के पिता हरिशंकर पत्रलेख के निधन पर शोक जताया व उनकी तस्वीर पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. वहीं, उनके द्वारा बादल के साथ उनकी मां आशा देवी से मिल कर उन्हें सांत्वना दी. मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंन्नम संजय, भूमि संरक्षण पदाधिकारी संजय चौधरी, जिला उद्यान पदाधिकारी एश राज, बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश साहा, सोनारायठाढ़ी बीस सूत्री अध्यक्ष नजाबुल अंसारी, राजेश यादव, कृष्णा पासवान, मुखिया मुबारक अंसारी, दिवाकर पासवान, पूर्व मुखिया श्रीकांत यादव, लालू यादव, अनिल राउत, गुलाम अंसारी, भागीरथ यादव, बिरेंद्र पत्रलेख, राजकुमार यादव, बीरू आदि समेत टीम बादल के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH

लेखक के बारे में

By SHAILESH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola