सड़क दुर्घटना में पति पत्नी घायल

sarath deoghat
फोटो सारठ बाजार . सारठ मधुपुर मुख्य मार्ग एनएच114 ए पर आराजोरी मोड़ के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गया. घटना के सम्बंध में घायल दम्पति पथरड्डा ओपी क्षेत्र के गोबरशाला गांव निवासी पावरित महरा 40 वर्ष ने बताया कि पत्नी गुड़िया देवी 35 वर्ष के साथ बभनकुण्ड गाँव से वापस घर जा रहा था. उसी दौरान आराजोरी मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही वाहन के लाइट के रिफ्लेक्शन से बाइक का संतुलन बिगड़ सड़क पर गिरकर घायल हो गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया. सूचना पाकर पुलिस पहुँच कर घायल दम्पति को उठाकर सारठ सीएचसी पहुँचाया. जहाँ पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रामाकांत मिश्रा
15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










