रेडक्रास चुनाव: स्क्रूटनी में एक का नामांकन रद्द

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी अनुमंडल शाखा मधुपुर के चुनाव की स्क्रूटनी संपन्न

विज्ञापन

मधुपुर. रेडक्रॉस सोसायटी अनुमंडल शाखा मधुपुर के चुनाव की स्क्रूटनी शनिवार को रिटर्निंग ऑफिसर सह सीओ यामुन रविदास, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय व बीडीओ अजय कुमार दास की देखरेख में उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गयी. कुल 52 नामांकन पत्रों में से 51 को योग्य पाया गया. जबकि हाजी अल्ताफ हुसैन का नामांकन पत्र को रद्द कर दिया गया. आरओ यामुन रविदास ने बताया कि हाजी अल्ताफ हुसैन के नामांकन पत्र में प्रस्तावक का हस्ताक्षर नहीं था. जिस कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया. इस प्रकार 25 कार्यकारिणी पदों के लिए अब 51 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. 15 अप्रैल को उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है. वहीं, 16 अप्रैल को मतदाता सूची तैयार की जायेगी. जबकि 20 अप्रैल को अनुमंडल कार्यालय में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola