संघर्ष समिति की अध्यक्ष इंद्राणी व उपाध्यक्ष बनी संजू देवी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
संघर्ष समिति की अध्यक्ष इंद्राणी व उपाध्यक्ष बनी संजू देवी

अनुसूचित संघर्ष समिति के सदस्यों ने की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. स्थानीय कोर्ट मोड़ स्थित डाॅ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल के निकट रविवार को अनुसूचित संघर्ष समिति के सदस्यों ने बैठक की. बैठक में महिला मोर्चा कमिटी का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष इंद्राणी देवी व उपाध्यक्ष संजू देवी को मनोनीत किया गया. जबकि महासचिव अनीता देवी, सचिव मीणा देवी, सचिव कविता देवी, कोषाध्यक्ष मंजु देवी व संगठन सचिव निर्मला देवी को मनोनीत किया गया. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में माया देवी, किरण कुमारी व निर्जला देवी का चयन किया गया. बैठक में शिबू सोरेन व प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को जल्द स्वस्थ होने की कामना की गयी. बताया कि मंत्री हफीजुल दलित, आदिवासी व कमजोर गरीब के नेता है. उन्हें जल्द स्वस्थ होकर लौटने का इंतजार कर रहे हैं. मौके पर अनुसूचित संघर्ष समिति के संस्थापक सह अध्यक्ष प्रकाश दास, संगठन प्रभारी जयदेव मेहरा, पंकज दास, सुनील दास, राजा रजक, अनिल दास, रंजन पासवान, राजेश दास, बृजनंदन दास, सुमित दास, सीता देवी, शोभा देवी, पूनम देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola