पुलिस ने अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को किया जब्त
Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 23 May 2026 9:47 PM
विज्ञापन
सारठ पुलिस ने अजय नदी घाट पर की छापेमारी
विज्ञापन
सारठ बाजार. सारठ पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है. पुलिस ने बताया कि दुनुवाडीह अजय नदी घाट से ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के दौरान पुलिस ने बालू लोड ट्रैक्टर को पकड़कर जब्त कर लिया और उसे थाना ले आयी. मामले की जानकारी खनन विभाग एवं अंचलाधिकारी को दे दी गयी है. प्रशासनिक निर्देश के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










