टीकाकरण और एएनसी जांच में लापरवाही नहीं चलेगी: सीएस

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
टीकाकरण और एएनसी जांच में लापरवाही नहीं चलेगी: सीएस

मधुपुर: अटल क्लिनिक और आयुष्मान मंदिरों का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

मधुपुर. सिविल सर्जन डॉ रमेश कुमार ने शहरी क्षेत्र में संचालित विभिन्न अटल क्लीनिक व अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शनिवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शहर के चांदमारी स्थित अटल क्लिनिक व कोर्ट परिसर स्थित आश्रय गृह में संचालित अटल क्लिनिक, अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर लालगढ़ व चांदमारी में निरीक्षण किया. उन्होंने अटल क्लिनिक में चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्यकर्मियों के उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया. उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अटल मोहल्ला क्लिनिक व आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जरूरतमंद व असहाय मरीज उपचार के लिए आते है. उनका शालीनता के साथ इलाज करें. ओपीडी में प्रदत सभी सेवा यहां दिया जाना चाहिए. अगर रेफर लायक केस है तो उसे अनुमंडलीय अस्पताल भेजना सुनिश्चित करेंगे. सीएस ने बच्चों को दी जाने वाली टीका, दवा, गर्भवती महिलाओं की जांच से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया. कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न हो और गर्भवती महिला का सभी एएनसी जांच करना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने साफ-सफाई का विशेष रूप से ख्याल रखने को कहा, ताकि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सुखद अनुभव हो. ओपीडी कक्ष में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी को इस भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक मरीज को इलाज के दौरान अन्य दवाओं के साथ ओआरएस भी देने का निर्देश दिया. मौके पर डॉ. मारर्गेट, डॉ. पीयूष नंदन, नीरज यादव, नीरज कुमार समेत अटल क्लिनिक के चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. — सिविल सर्जन ने अटल क्लीनिक व अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola