अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल

चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरजोरी गांव के पास तीखी मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना

विज्ञापन

चितरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरजोरी गांव के पास तीखी मोड़ पर शुक्रवार को एक ट्रक अनियंत्रण होकर पलट गया. घटना में ट्रक संख्या जे एच 04 वाई 2079 के चालक राहुल पंडित व खालसी के सिर व शरीर पर चोट लगी है. बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने चालक व खलासी को उठाकर चितरा कोलियरी स्थित औषधालय में प्राथमिक इलाज कराया. वहीं दूसरी ओर बताया जाता है कि जामताड़ा के शतसाल नदी से बालू लेकर सिकटिया के रास्ते करौं प्रखंड के गौरीपुर जा रहा था, कि रास्ते में सहरजोरी गांव के तीखी मोड़ के पास उक्त ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया. चालक व खलासी जामताड़ा के आसपास का रहने वाला बताया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola