ePaper

शिशुओं का अन्न प्राशन व गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

Updated at : 24 Nov 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
शिशुओं का अन्न प्राशन व गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

मधुपुर में सेवा का अधिकार सप्ताह का आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम सोमवार को प्रखंड के सिकटिया, दारवे व धमनी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन सिकटिया, दारवे व धमनी पंचायत भवन परिसर में प्रमुख पदमनी देवी, सीओ यामुन रविदास व कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम पारंपरिक तरीके से आयोजित किया गया. साथ ही, शिशुओं का अन्न प्राशन संस्कार भी कराया गया. शिविर में जॉब कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व पेंशन आदि के स्वीकृति पत्र लाभुकों के बीच दिया गया. इस दौरान शिविर का निरीक्षण एसडीओ राजीव कुमार व एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने किया. उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया और उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. एसडीओ ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ऐसे शिविरों में अवश्य पहुंचें. मौके पर धमनी पंचायत की मुखिया मोजस्मा खातून, दारवे के मुखिया बसिरुद्दीन अंसारी व सिकटिया की मुखिया मरियम टुडु, बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू, बीपीआरओ सुभाष कुमार, पंचायत सचिव राजेश्वर दास, मेहर शेख, प्रदीप दास, राजेंद्र यादव, मो आलमगीर, कुमार गौतम, प्रणय कुमार, अमित कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, विशाल शरण, रोजगार सेवक चंदन कुमार, बीपीओ विकास कुमार, अभिजीत नंदी, प्रदीप कुमार, नसरुल अंसारी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर प्रखंड की तीन पंचायतों में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत विशेष शिविर आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola