राजस्व शिविर में आये 33 आवेदन

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मारगोमुंडा. अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को उपायुक्त के निर्देश पर राजस्व संबंधित मामलों के निराकरण

विज्ञापन

मारगोमुंडा. अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को उपायुक्त के निर्देश पर राजस्व संबंधित मामलों के निराकरण को लेकर सीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान शिविर के माध्यम से लगान रसीद, म्यूटेशन रेंट, रसीद भूमि से संबंधित मामलों का निराकरण किया गया. शिविर में विभिन्न मामलों को लेकर 33 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें आन द स्पॉट 23 मामलों का निराकरण किया गया. जिसमें पंजी सुधार 2, अतिक्रमण 1, जाति 7, आवासीय 6, भूमि सुधार 2, परिवारिक सूची 2 आदि का निष्पादन किया गया. मौके पर सीओ ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर हर महीने 15 व 16 को अंचल कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिसमें लोगों की समस्यायों को त्वरित गति से निष्पादित किया जाएगा. मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक अवध किशोर पंडित, इकबाल हुसैन, साकेत सौरभ, राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola