हेलीकॉप्टर बुकिंग कराने के नाम पर रिटायर्ड एसडीओ से 64000 रुपये की ठगी

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 25 Apr 2025 8:17 PM

विज्ञापन

बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर अनुमंडल से रिटायर हुए एसडीओ बैजनाथपुर निवासी प्रमोद कुमार हेलीकॉप्टर बुकिंग कराने के चक्कर में 64000 रुपये की ठगी का शिकार हो गये.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर अनुमंडल से रिटायर हुए एसडीओ बैजनाथपुर निवासी प्रमोद कुमार हेलीकॉप्टर बुकिंग कराने के चक्कर में 64000 रुपये की ठगी का शिकार हो गये. इस संबंध में उन्होंने देवघर साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. कहा है कि वे तीर्थाटन में जाने वाले हैं. इसके लिए उन्होंने उत्तराखंड के फाटा से केदारनाथ के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग करने का प्रोसेस किया. उस क्रम में उनसे रजिस्ट्रेशन सहित विभिन्न तरह का शुल्क बताकर अज्ञात द्वारा 64000 रुपये की ठगी कर ली गयी. न ही उनका टिकट बुक हुआ और न ही उन्हें पैसे ही वापस किया जा रहा है. ठगी का अहसास होने पर वह अपनी शिकायत देने शुक्रवार दोपहर में साइबर थाना पहुंचे. ट्रांजेक्शन संबंधी कागजातों की छायाप्रति संलग्न कर शिकायत देते हुए साइबर थाने की पुलिस से कार्रवाई का आग्रह किया है. समाचार लिखे जाने तक साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola