बरजोरी में हरिनाम संकीर्तन ने भक्ति और श्रद्धा से भर दिया मंदिर परिसर

Updated:
विज्ञापन
बरजोरी में हरिनाम संकीर्तन ने भक्ति और श्रद्धा से भर दिया मंदिर परिसर

चितरा के गौर-निताय मंदिर ठाकुरबाड़ी में धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

चितरा. कोलियरी क्षेत्र के बरजोरी स्थित गौर-निताय मंदिर ठाकुरबाड़ी में शनिवार रात्रि तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ गंधादिवास अनुष्ठान के साथ हुआ. विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही संकीर्तन आरंभ हुआ, पूरा मंदिर परिसर हरिनाम की गूंज से भक्तिमय हो उठा. रविवार की रात्रि को वीरभूम जिला के मोयनाडाल से आए प्रसिद्ध पाला कीर्तन गायक यदुपति चटर्जी ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चलने वाले कीर्तन में भक्त हरिनाम की धुन पर झूमते नजर आये. कार्यक्रम में बंगाली समाज के महिला-पुरुषों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. रविवार संध्या को रंगदल द्वारा आकर्षक झांकी के साथ नगर भ्रमण भी किया गया. कीर्तन मंडली पूरे क्षेत्र में भ्रमण करती रही और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया. आयोजन समिति के अनुसार, तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया जायेगा. बरजोरी क्षेत्र में हरिनाम संकीर्तन को लेकर पूरे माहौल में उत्सव की छटा नजर आ रही है.

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola