Deoghar news : रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन बने अरुण व सचिव बने महेंद्र

Published by : BALRAM Updated At : 24 Apr 2025 9:16 PM

विज्ञापन

अनुमंडल कार्यालय कक्ष में गुरुवार को रेडक्रॉस सोसाइटी मधुपुर अनुमंडल शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हो गया, जिसमें सभी चार पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये.

विज्ञापन

मधुपुर . अनुमंडल कार्यालय कक्ष में गुरुवार को रेडक्रॉस सोसाइटी मधुपुर अनुमंडल शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हो गया. चारों पद का चुनाव निर्विरोध हुआ, जिसमें चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया, वाइस चेयरमैन अरविंद यादव, सचिव महेंद्र घोष व कोषाध्यक्ष रंजन कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए. सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने प्रमाण पत्र दिये. उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर अरविंद यादव व हेमंत नारायण सिंह के बीच कड़ी टक्कर की स्थिति बन गयी थी. लेकिन निर्धारित समय के अंदर ही डॉ. अरुण गुटगुटिया के हस्तक्षेप से हेमंत नारायण सिंह को मनाया गया और अरविंद यादव निर्विरोध विजयी हुए. मौके पर एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ है. उसी तरह मिलकर संस्था के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना है. चुनाव को लेकर सुबह 10:30 बजे से ही अनुमंडल कार्यालय परिसर में गहमागहमी शुरू हो गयी थी. पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात किया था. प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी हरे राम दिनकर जी को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया था. चुनाव में तीन सदस्य अनुपस्थित रहे और 25 निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों में से 22 ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया. सदस्य शबाना खातून, विवेक बथवाल और अमित मोदी अनुपस्थित रहे. नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ. अरुण गुटगुटिया ने कहा कि सभी के सहयोग से संस्था को आगे लेकर जायेंगे. आगामी रविवार को पहली कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमें विभिन्न पदों का विस्तार कर सभी को जिम्मेदारियां सौंपी जायेंगी. इस चुनाव के साथ एक नयी ऊर्जावान और समर्पित टीम का गठन हुआ है, जो समाज सेवा और मानवीय कार्यों में नये आयाम स्थापित करने के लिए तैयार है. वहीं सोसाइटी की टीम मधुपुर को नयी दिशा और गति देने के लिए कटिबद्ध है. मौके पर मालती देवी, अवनी भूषण सिंह, प्रेम पाठक, दीपक कुमार मिश्रा , महेश बथवाल , हेमंत नारायण सिंह , मो. फैयाज कैसर, अरविंद कुमार , रामसेवक पासवान, गौरव कुमार, राजेश कुमार दुबे, रंजीत कुमार, डालमिया , ऐनुल होदा, लोकनाथ खंडेलवाल, सुचेता घोष, रंजन कुमार , आलोक कुमार पंडित, अजय कुमार पाठक, कन्हैया लाल कन्नू उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola