बाबा को राखी अर्पित कर शुरू हुई बाबा नगरी में रक्षा बंधन
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :19 Aug 2024 11:02 PM (IST)
विज्ञापन

क्षा बंधन का पर्व भी बाबा मंदिर से आरंभ किया गया पुजारी गुड्डू श्रृंगारी ने बाबा को फूलेल और रक्षा सूत्र अर्पित कर विश्व की रक्षा की कामना की
विज्ञापन
देवघर :
बाबा नगरी में हर पर्व की शुरुआत बाबा मंदिर से होती है. इसी परंपरा के तहत रक्षा बंधन का पर्व भी बाबा मंदिर से आरंभ किया गया. सुबह पट खुलने पर सबसे पहले बाबा का कांचा जल पूजन हुआ, जिसमें दो दर्जन से अधिक पुरोहित शामिल हुए. इसके बाद पुजारी गुड्डू श्रृंगारी ने बाबा को फूलेल और रक्षा सूत्र अर्पित कर विश्व की रक्षा की कामना की. हालांकि, सूर्योदय के साथ भद्र लगने के कारण रक्षा बंधन का उत्सव डेढ़ बजे से शुरू हुआ. इस समय भाई बहन के घर जाकर राखी बंधवाने लगे. बहनों ने सबसे पहले भाइयों का तिलक कर लंबी उम्र की कामना की और राखी बांधी. भाइयों ने बहनों की रक्षा करने का वचन दिया. इस अवसर पर बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई और विभिन्न मिष्ठान्न व पकवान परोसे, वहीं भाइयों ने अपनी इच्छा के अनुसार बहनों को उपहार दिये.बच्चे दिखे उत्साहित
रक्षा बंधन को लेकर शहर में खासा उत्साह दिखा. इसमें सबसे अधिक छोटे बच्चे उत्साहित दिखाई दे रहे थे. बचेच बहन से राखी बंधवाने के बाद बहन को चॉकलेट एवं खिलौने देते दिखे. वहीं बहन भी अपने नन्हें भाई का ख्याल कर काफी लाड कर प्यार करते दिख रही थी. बच्चे सुबह से ही नये-नये कपड़े पहनकर एक दूसरे को दिखाते हुए उत्साहित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




