आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

मधुपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को नागरिक निबंध प्रणाली के तहत जन्म मृत्यु को लेकर तीन पाली में एएनएम व आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर प्रशिक्षण एएसओ कमलेश कुमार व जेएसए अरविंद कुमार सिंह ने जन्म- मृत्यु निबंधन की जानकारी दी. कहा कि जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सत्यापन किया जाना आवश्यक है. इसके लिए आंगनबाड़ी सेविका व एएनएम के पास बच्चों के जन्म व मृत्यु का सत्यापन किया जाता है. साथ ही जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र पंचायत सचिव के माध्यम से निर्गत किया जाता है. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा का जन्म अगर अस्पताल के जगह घर में हो तो इसका सत्यापन एएनएम व सेविका के माध्यम से किया जायेगा. इसके बाद ही बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा. मौके पर जिला सांख्यिकी कार्यालय के दिनेश प्रसाद समेत दर्जनों सेविका व एएनएम मौजूद थे. मधुपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola