स्वास्थ्य मंत्री ने कॉमर्स जिला टॉपर जैनब को किया सम्मानित

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कॉमर्स जिला टॉपर जैनब को किया सम्मानित

मधुपुर के खलासी मोहल्ला के मंत्री आवास पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के खलासी मोहल्ला स्थित आवास में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी व पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कॉमर्स संकाय की जिला टॉपर छात्रा जैनब अर्शी को नकद राशि व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. जैनब अर्शी मधुपुर प्रखंड के जगदीशपुर की रहने वाली है. वे जगदीशपुर प्लस टू विद्यालय में कॉमर्स की पढ़ाई की है. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया. कहा कि वैसे मेधावी बच्चे जो पढ़ाई में क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे है व अच्छा रिजल्ट दे रहे हैं उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने यदि कठिनाई होती है तो ऐसे सभी बच्चे-बच्चियों को सहायता देने के लिए तैयार है. मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव शाबाना खातून, फैयाज कैशर, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारूल हसन, प्रकाश मरांडी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola