मतदाता सूची मिलान के साथ सेल्फ-पैरेंटल मैपिंग करें: बीडीओ
Published by : LILANAND JHA Updated At : 03 Jun 2026 7:07 PM
सारवां प्रखंड सभागार में एसआइआर को लेकर हुई विशेष बैठक
सारवां. ब्लॉक में बुधवार को मतदाताओं की सेल्फ मैपिंग एवं एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विशेष बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रजनीश कुमार ने की. इसमें 90 बीएलओ और 10 सुपरवाइजर उपस्थित रहे. इस दौरान रजनीश कुमार ने बताया कि 20 जून से एसआईआर की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है. उन्होंने सभी सुपरवाइजरों और बूथ स्तरीय पदाधिकारियों को युद्ध स्तर पर अपने कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. बीडीओ कहा कि वर्ष 2025 की मतदाता सूची में शामिल जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उपलब्ध है, उनका केवल सेल्फ मैपिंग किया जाना है. वहीं जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, लेकिन उनके माता-पिता का नाम उस सूची में मौजूद है, उनका पैरेंटल मैपिंग किया जाएगा. बैठक में एसआईआर से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. बीडीओ ने कहा कि समय काफी कम है, इसलिए सभी पदाधिकारी कार्य को पूरी ईमानदारी, लगन और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप और सटीकता के साथ संपन्न किए जाएं. मौके पर प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, सुपरवाइजर सुनील कुमार झा, आशीष दुबे, अमरेंद्रनाथ तिवारी, दिलीप राव, प्रमिला यादव, गीता कुमारी सिंह, बीना देवी, संगीता देवी, आशा देवी, गुलशन परवीन, पुष्पा देवी, रेणु कुमारी, सविता शाही, उषा सिंह, सरस्वती देवी, राधा देवी, कल्पना देवी, सविता देवी समेत बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










