सारवां: तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

Published by : LILANAND JHA Updated At : 01 Jun 2026 7:20 PM

विज्ञापन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

सारवां. विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मधुवाडीह में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर संतोष प्रमाणिक की देखरेख में विश्व तंबाकू निषेध सह जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सहिया साथी, सहिया एवं ग्रामीणों के साथ तंबाकू निषेध शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके सेवन से रोकने के लिए जागरूक किया गया. साथ ही तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. इस अवसर पर ग्रामीणों से अपील करते हुए स्वयं तंबाकू से दूर रहने और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया, ताकि एक स्वस्थ एवं तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके. इस दौरान उपस्थित लोगों को तंबाकू के विरोध में शपथ भी दिलाई गयी. कार्यक्रम में सहिया साथी, सहिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola