सारवां के पांच गांवों में गठित हुए युवा क्लब
Published by : LILANAND JHA Updated At : 07 Jun 2026 7:11 PM
सारवां में युवाओं का संगठित प्रयास, पांच गांवों में गठित हुए क्लब
सारवां. खेल मंत्रालय, भारत सरकार के यूथ क्लब डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत सारवां के ओवल तेलियाडीह, जारा, बनवरिया, बैजनाथपुर व बिराय गांव में युवा क्लबों का गठन व पुनर्गठन किया गया. इस संबंध में मेरा युवा भारत देवघर के भोला यादव एवं मुन्ना राय ने बताया कि सर्वसम्मति से तेलियाडीह युवा क्लब में कलावती कुमारी को अध्यक्ष, कुंती कुमारी को सचिव तथा राबिना कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया. जारा युवा क्लब में संतोष हांसदा अध्यक्ष, परिमल हांसदा सचिव एवं अबीर हांसदा को कोषाध्यक्ष बनाया गया. जारा यादव टोला युवा क्लब में बंकू यादव को अध्यक्ष, विजय कुमार यादव को सचिव तथा मिथलेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. बैजनाथपुर युवा क्लब में सुमित कुमार अध्यक्ष, अंकुश राउत सचिव एवं प्रहलाद कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. वहीं बिराय युवा क्लब में रुपेश कुमार को अध्यक्ष, सुनील कुमार को सचिव तथा चंद्रशेखर कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इस दौरान सभी युवा क्लबों में खेल मंत्री, पर्यावरण मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री का भी चयन किया गया. साथ ही प्रत्येक युवा क्लब में चार लोगों को सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया. मेरा युवा भारत देवघर के भोला यादव एवं मुन्ना राय की देखरेख में क्लबों का गठन एवं पुनर्गठन संपन्न हुआ. मौके पर बड़ी महिला एवं युवा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










