छात्रों के हक की लड़ाई को और मजबूत करेगी एनएसयूआइ : पूर्व मंत्री

Published by : LILANAND JHA Updated At : 31 May 2026 7:12 PM

विज्ञापन

सारवां: डकाय मैदान में एनएसयूआई की बैठक

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के डकाय मैदान में रविवार को एनएसयूआइ की बैठक हुई, जिसका का नेतृत्व एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बादल पत्रलेख तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुबारक अंसारी उपस्थित रहे. इस दौरान जिला एनएसयूआइ की ओर से नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार रवानी को माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने उन्हें संगठन की नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. वहीं, बादल पत्रलेख ने कहा कि एनएसयूआइ हमेशा से छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि देवघर एनएसयूआइ सारवां प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में संगठन को मजबूत करेगी तथा छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे हर समय सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे. जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि संगठन का प्रयास है कि किसी भी छात्र को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. उन्होंने छात्र हितों की रक्षा और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया. नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार रवानी ने कहा कि प्रदेश और जिला संगठन द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारियों का वे ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. साथ ही छात्रहित में कार्य करते हुए पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करने का आश्वासन दिया. बैठक के दौरान तीन दर्जन से अधिक युवाओं और सदस्यों ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर जिला महासचिव मनीष कुमार, मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार, राजन रवानी, नंदू यादव, ललन राणा, पवन रमानी, सुमन राणा, भोला पासवान, सरलू पासवान, राजेश पासवान, सन्नी मुर्मू, सुनील हांसदा, अजीत सोरेन, किसुन सोरेन, गणेश हेंब्रम, सन्नोथ सोरेन, पवन सोरेन, विकास राणा, राजेंद्र राणा, नीतू सोरेन, सिकंदर रवानी, छेला बिहारी, सुमित राणा, पप्पू मांझी, कुंदन राय, बबलू मुर्मू आदि मौजूद थे. — पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार का संकल्प सोनू कुमार रवानी बने सारवां प्रखंड अध्यक्ष सारवां में तीन दर्जन से अधिक युवाओं ने थामा एनएसयूआइ का दामन

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola