पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Author Lilanand jha
Updated:
विज्ञापन

सारवां प्रखंड परिसर में किया गया पौधरोपण
विज्ञापन
सारवां. विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड मुख्यालय में पेड़ लगाओ प्रकृति बचाओ, धरती को हरा भरा बनाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश कुमार साहा, बीएओ विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के द्वारा ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया गया. इस दौरान एक पेड़ आज लगायें आने वाली पीढ़ियों को हरियाली का उपहार देने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर लोगों को पेड़ की महत्ता और पर्यावरण को पेड़ों से होने वाले फायदे की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










