भाईचारे व शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने की अपील की

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
भाईचारे व शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने की अपील की

मारगोमुंडा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

विज्ञापन

मारगोमुंडा. थाना परिसर में बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. शांति समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव दिये. वहीं, बीडीओ ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों के सुझावों पर विशेष ध्यान रखी जायेगी. उन्होंने शांति ओर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व को मनाये जाने की अपील की. कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है. वहीं, एसडीपीओ ने सभी से आपसी भाईचारे और शांति पूर्ण तरीके से मुहर्रम को मनाने की अपील की. मौके पर थाना प्रभारी तरुण बाखला समेत शांति समिति के सदस्य आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मारगोमुंडा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola