स्टेशन के पार्किंग जोन को बंद किये जाने के विरोध में ऑटो संचालकों ने किया प्रदर्शन

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

करौं-करमाटांड़ के बीच वाहन नहीं चलने से यात्रियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन

करौं. रेलवे प्रशासन विद्यासागर द्वारा रेलवे परिसर में ऑटो, टोटो व ट्रैकर संचालकों के लिए पार्किंग बंद कर दिया गया है. इसको लेकर ऑटो संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर विरोध-प्रदर्शन किया. शनिवार को दिन भर करौं-करमाटांड़ के बीच वाहन नहीं चलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ऑटो व टोटो संचालकों ने बताया कि दो दिन पूर्व से ही रेलवे प्रशासन द्वारा विद्यासागर रेलवे स्टेशन परिसर में वाहन को घुसने नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण करौं व करमाटांड़ के बीच अपने वाहन को बंद कर दिया है. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से विभिन्न स्थानों के लिए रेलवे स्टेशन में ट्रेन पकड़ने के लिए आ रहे यात्रियों को परेशानी हो रही है. संचालकों में ललन कुमार चौधरी, बबलू चौधरी, गुंजन चौधरी, मुकेश ओझा, डेगन यादव, गोविंद शर्मा, मंटू दत्त, कंचन ओझा, गौतम भंडारी, हरि सिंह, टिंकू मंडल, मदन मंडल, फूलों मंडल, पिंकू मंडल, उत्तम मंडल, मनोज मंडल, पप्पू झा, पिंटू झा समेत दर्जनों ऑटो संचालकों ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा व्यापक मनमानी की जा रही है. अगर रेल प्रशासन अपने परिसर में पूर्व के भांति वाहन को घुसने नहीं देता है तो वे लोग आंदोलन करने को विवश हो जायेंगे. बताया कि जब तक समस्या का समाधान रेलवे द्वारा नहीं किया जायेगा तब तक करौं-करमाटांड़ के बीच ऑटो व टोटो नहीं चलेगा. रेलवे द्वारा उनके पेट में लात मारा जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ——————————– करौं-करमाटांड़ के बीच वाहन नहीं चलने से यात्रियों को हो रही परेशानी रेल प्रशासन द्वारा रेल परिसर में पार्किंग बंद किये जाने के विरोध में ऑटो संचालकों ने किया प्रदर्शन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola