ePaper

क्रिकेट टूर्नामेंट में डायरेक्टर वन की टीम रही विजयी

Updated at : 12 Apr 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में डायरेक्टर वन की टीम रही विजयी

मधुपुर के बावनबीघा स्थित टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित टीटीसी मैदान में शनिवार को मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सब्ज केयर ग्रुप के डायरेक्टर वन और डायरेक्टर टू के बीच खेला गया. डायरेक्टर वन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए डायरेक्टर वन की टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 104 रन बनाया. डायरेक्टर वन के किशन ने 33 रन की शानदार पारी खेली. जबकि रेहान ने 18 रन बनाया. जवाबी पारी खेलने उतरी डायरेक्टर टू की टीम सभी विकेट खोकर 65 रन ही बना सकी. प्रदीप कोल ने अपनी टीम के लिए 13 रनों का अहम योगदान दिया. रेहान को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मौके पर डाॅ बीके तिवारी सेवानिवृत्त वैज्ञानिक सीआईएमएफआर धनबाद, एमडी मंसूर आलम और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. मैच में अंपायर की भूमिका मो. इमरान और विक्की ने निभाया. ————— एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola