नवजात बच्चों के लिए मां का दूध अमृत समान होता है : बीडीओ

Edited by LILANAND JHA
Updated:
विज्ञापन

सारवां प्रखंड के बढ़ेता गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजन

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बढ़ेता आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रखंडस्तरीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया. कार्यक्रम में पहारिया, नारंगी, दोनदिया पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका, सहायिका, सहिया ने भाग लिया. इस दौरान बीडीओ सह सीडीपीओ रजनीश कुमार द्वारा उपस्थिति लोगों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार,एनीमिया, किशोरी स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर अभिभावक जागरूक होंगे तो ही धरातल पर कार्यक्रम का असर होगा. बीडीओ ने कहा पोषण पखवाड़ा का आयोजन हर वर्ष बच्चों, किशोरी, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं में पोषण संबंधी व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है. इस पहल से कुपोषण को समाप्त करने की दिशा में मदद मिलेगी. सेविकाओं की ओर से पोषाहार प्रदर्शनी लगाकर विभिन्न पौष्टिक आहार हरा साग सब्जी खाने के लिए प्रेरित किया गया. उन्होंने कहा कि मां का दूध बच्चों के लिए अमृत के सामान है. छह माह तक सिर्फ मां का दूध पिलाने बाहरी आहार नहीं देने की अपील की गयी. मौके पर बीएओ विजय कुमार देव, मुखिया बिमला देवी, सेविका प्रमिला यादव, इंदू कुमारी, पूर्व मुखिया परशुराम वर्मा, पंचायत समिति सदस्य समेत विभिन्न वार्डों के सदस्य मौजूद थे. ——————- ग्रामीण जागरूक होंगे तो एनीमिया और कुपोषण दूर होगा : बीडीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola