एक अप्रैल से केवल बीएस-6 वाहनों का होगा रजिस्ट्रेशन

Updated at : 04 Mar 2020 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
एक अप्रैल से केवल बीएस-6 वाहनों का होगा रजिस्ट्रेशन

एक अप्रैल से बीएस-4 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन परिवहन कार्यालय से नहीं होगा. नये वित्तीय वर्ष से बीएस-4 की गाड़ियों की बिक्री बंद हो जायेगी.

विज्ञापन

देवघर : एक अप्रैल से बीएस-4 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन परिवहन कार्यालय से नहीं होगा. नये वित्तीय वर्ष से बीएस-4 की गाड़ियों की बिक्री बंद हो जायेगी. अब बीएस-6 की गाड़ियां चलेंगी और उसी का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा.

इसी सिलसिले में डीटीओ फिलबियूस बारला ने शोरुम मालिकों व प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को समाहरणालय सभागार में बैठक की. विभागीय सचिव ने 25 फरवरी को वीसी में इससे संबंधित निर्देश भी जारी किया था. बैठक में डीटीओ ने कहा कि बीएस-4 वाहनों का निबंधन 31 मार्च तक ही होगा. एक अप्रैल से बीएस-4 वाहनों का निबंधन नहीं होगा.

सभी वाहन विक्रेता हर हालत में अपने स्टॉक रजिस्टर के आधार पर 31 मार्च के पूर्व बीएस-4 वाहनों का निबंधन करने के पश्चात अनुमोदन हेतु कागजात कार्यालय में जमा कर दें. अगर, बिना निबंधन के किसी खरीदार को गाड़ी बिक्री कर दी गयी तो उसके भी निबंधन कराने का निर्देश दिया गया है. बैठक में पाया गया कि विक्रेताओं द्वारा भारी मात्रा में निबंधित वाहनों के कागजातों का अनुमोदन हेतु परिवहन कार्यालय में जमा नहीं किया गया है.

बाइक विक्रेताओं को बिना हेलमेट के रसीद प्राप्त किये वाहनों का निबंधन नहीं करने का निर्देश दिया गया. वाहन विक्रेताओं के शोरूम में जाकर डीटीओ निरीक्षण करेंगे. 13 मार्च को बंसल मोटर्स व कृष्णा ऑटोमोबाइल और 14 मार्च को विनायक ऑटोमोबाइल व श्रीराम ऑटोमोबाइल का निरीक्षण किया जायेगा. वाहन विक्रेताओं को यह भी आदेश दिया गया कि शोरूम के निरिक्षण के पूर्व अपने स्टॉक रजिस्टर, सेल रजिस्टर के आधार पर प्रपत्र बी-2 में शिड्यूल-3 के आधार पर बेची गाड़ियों के पूर्ण विवरणी के साथ ट्रेड टैक्स जमा करा दें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola