डालटनगंज स्टेशन अब हुआ 'मेदिनीनगर': झारखंड सरकार ने जारी की अधिसूचना, 100 साल पुरानी पहचान बदली

Updated at : 19 Mar 2026 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
Medininagar Railway Station

डालटनगंज रेलवे स्टेशन

Medininagar Railway Station: झारखंड सरकार ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. 100 साल पुराने इस स्टेशन का नाम अब शहर के अनुरूप होगा, जिसके लिए केंद्र से अनापत्ति मिल चुकी है.

विज्ञापन

Medininagar Railway Station, पलामू : झारखंड के डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब मेदिनीनगर कर दिया गया है. इस संबंध में राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है. नाम परिवर्तन को पहले ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिल चुकी थी.

100 साल से अधिक पुराना है ये रेलवे स्टेशन

जारी अधिसूचना के अनुसार, इस फैसले के लिए केंद्र सरकार से भी अनापत्ति प्राप्त हो चुकी है. करीब 100 वर्ष से अधिक पुराने इस रेलवे स्टेशन का ऐतिहासिक महत्व रहा है. यह स्टेशन धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आता है और यहां से राजधानी, गरीब रथ सहित कई महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेनें संचालित होती हैं.

Also Read: झमाझम बारिश से बदला रांची के मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत

नाम परिवर्तन के बाद मिलेगा स्टेशन को नया कोड

ब्रिटिश काल में ईस्ट इंडियन रेलवे द्वारा इस रेल मार्ग का निर्माण किया गया था, जिसके बाद से यह स्टेशन क्षेत्र का प्रमुख रेलवे केंद्र बना हुआ है. नाम परिवर्तन के बाद रेलवे की ओर से स्टेशन को नया कोड भी आवंटित किया जायेगा. गौरतलब है कि वर्ष 2018 में ही राज्य सरकार ने डालटनगंज शहर का नाम बदलकर मेदिनीनगर कर दिया था. अब रेलवे स्टेशन का नाम भी उसी के अनुरूप कर दिया गया है. इस निर्णय के बाद प्रशासनिक और रेलवे रिकॉर्ड में आवश्यक बदलाव की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

Also Read: Jamshedpur: टाटा मोटर्स कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रेड समझौते पर मुहर; बढ़ेगा वेतन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola