नवादा के वारिसलीगंज में चीनी मिल के लिए 102 एकड़ जमीन फाइनल, नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का असर

Updated:
विज्ञापन
CM Nitish Kumar

सीएम नीतीश कुमार

Nawada Sugar Mill: नवादा जिले के वारिसलीगंज में चीनी मिल स्थापना का रास्ता साफ हो गया है. प्रशासन ने मकनपुर में लगभग 102 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली है और इसकी विस्तृत रिपोर्ट गन्ना उद्योग विभाग को भेज दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बाद इस परियोजना में आई तेजी से स्थानीय किसानों में भारी उत्साह है.

विज्ञापन

Nawada Sugar Mill: नवादा जिले में लंबे समय से चीनी मिल की मांग कर रहे क्षेत्र के लोगों का सपना अब हकीकत में बदलता दिख रहा है. वारिसलीगंज में चीनी मिल स्थापना के लिए प्रशासन ने जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी गई है.

मकनपुर मौजा में मिली 102 एकड़ जमीन

वारिसलीगंज के अंचल अधिकारी (CO) ने मकनपुर मौजा में लगभग 102 एकड़ और 7 डिसमिल जमीन की पहचान की है. इस जमीन में सरकारी अनाबाद भूमि के साथ-साथ करीब 12 एकड़ रैयती जमीन भी शामिल है. अंचल अधिकारी ने पिछले महीने 28 फरवरी को नवादा डीएम रवि प्रकाश को यह रिपोर्ट सौंपी थी. इसे अब डीएम ने आगे की कार्रवाई के लिए गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव को भेज दिया है.

बुधवार को नवादा आये थे सीएम नीतीश

बुधवार को नवादा क्षेत्र की अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए चीनी मिल खोलने का जिक्र किया था. उन्होंने संकेत दिया था कि सरकार राज्य में बंद पड़ी या नई चीनी मिलों के जरिए किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहती है. इससे पहले दिसंबर 2025 में भी कैबिनेट ने चीनी मिलों की स्थापना को लेकर संकल्प लिया था. इसके बाद नवादा डीएम ने जमीन तलाशने के निर्देश दिए थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आर्थिक मजबूती का नया रास्ता

नवादा डीएम ने जमीन के नक्शे और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ पूरी फाइल मुख्यालय भेज दी है. अब अगर सबकुछ ठीक रहा और विभाग से अंतिम मंजूरी मिल गई, तो वारिसलीगंज में जल्द ही मिल का निर्माण शुरू हो जाएगा. इससे न केवल गन्ने की खेती करने वाले हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. नवादा के किसानों का मानना है कि इस मिल के आने से क्षेत्र की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों में ऑरेंज और 30 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

पप्पू यादव ने बताया क्यों हारे एडी सिंह, बिना नाम लिए इस नेता को ठहराया जिम्मेदार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन