पप्पू यादव ने बताया क्यों हारे एडी सिंह, बिना नाम लिए इस नेता को ठहराया जिम्मेदार

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार राज्यसभा चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार एडी सिंह की हार के बाद सियासी विवाद गहरा गया है. कांग्रेस के तीन विधायकों और एक आरजेडी विधायक के वोट नहीं देने पर सवाल उठ रहे हैं. पप्पू यादव ने विपक्षी नेतृत्व के अहंकार को हार की मुख्य वजह बताया है.

विज्ञापन

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार के राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राजनीति गरमा गई है. विपक्ष के उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह उर्फ एडी सिंह की हार को लेकर अब खुलकर बयानबाजी हो रही है. इस हार के पीछे विपक्ष के अंदर की खींचतान को बड़ी वजह माना जा रहा है. पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिना नाम लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष का नेतृत्व सही तरीके से काम करता और अहंकार नहीं दिखाता, तो ये चुनाव कभी नहीं हारते.उनके मुताबिक बीजेपी इस बार विपक्ष को हरा ही नहीं सकती थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

चुनाव में क्या हुआ था

इस चुनाव में कांग्रेस के तीन विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, मनोज बिश्वास और मनोहर प्रसाद सिंह वोट डालने ही नहीं पहुंचे. आरजेडी के विधायक फैसल रहमान ने भी वोट नहीं किया. इसका सीधा असर एडी सिंह के नतीजे पर पड़ा. पहले राउंड में बढ़त मिलने के बावजूद वो जरूरी वोट नहीं जुटा सके और दूसरे राउंड में बीजेपी के उम्मीदवार शिवेश राम से हार गए.

क्या बोले थे कांग्रेस विधायक मनोज

कांग्रेस विधायक मनोज बिश्वास ने तो साफ कहा कि उन्हें उम्मीदवार पसंद नहीं था, इसलिए वो वोट देने नहीं गए. उनका कहना था कि अगर पार्टी की तरफ से कोई दूसरा चेहरा होता, तो वो जरूर वोट करते. साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि इस चुनाव में कांग्रेस को उतनी अहमियत नहीं दी गई, जितनी मिलनी चाहिए थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विपक्षी एकजुटता सवालों के घेरे में

इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने अपने विधायकों को नोटिस भेजा है. पप्पू यादव ने भी कहा कि पार्टी कार्रवाई तो करेगी ही, क्योंकि पार्टी लाइन से हटकर कोई भी काम करेगा तो जवाब देना पड़ेगा. इस चुनाव ने विपक्षी एकता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. अब देखना होगा कि आने वाले समय में ये विवाद और कितना गहराता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों में ऑरेंज और 30 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन