नवादा में करीब 300 खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों को किया गया सम्मानित, सांसद खेल महोत्सव की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ी को सम्मानित करते सांसद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : नवादा में जिला खेल सम्मान समारोह आयोजित, सांसद विवेक ठाकुर ने साल के अंत में सांसद खेल महोत्सव कराने की घोषणा की. खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने का वादा किया.

विज्ञापन

Nawada News : जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित जिला खेल सम्मान समारोह-2026 में करीब 300 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल से जुड़े लोगों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया. शहर के एक निजी होटल में आयोजित समारोह में नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने वर्ष के अंत में सांसद खेल महोत्सव आयोजित कराने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलेगा.

विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद और मेवालाल को पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह संयोजक गुलशन कुमार की अध्यक्षता में किया गया. समारोह की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और खेल जगत की महान हस्ती मेवालाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी.

कार्यक्रम का शुभारंभ करते सांसद
कार्यक्रम का शुभारंभ करते सांसद

खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर

मुख्य अतिथि सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि नवादा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. यहां के खिलाड़ियों ने जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. जरूरत है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, खेल मैदान, खेल सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जायें. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जायेगा.

Also Read : सासाराम: शिवसागर में इश्तेहार वारंट पर आरोपी गिरफ्तार, विशेष उत्पाद न्यायालय-2 के मामले में पुलिस की कार्रवाई

खेल से अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास

सांसद ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है. उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की अपील की. रजौली विधायक विमल राजवंशी और बिहार फ्लैग फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्याम सुंदर शरण ने भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

Also Read : सासाराम में पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोपाल बोहरा को मिला ‘मेवालाल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’

समारोह में ‘मेवालाल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026’ बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा को प्रदान किया गया. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पवन राज, काजल कुमारी और धर्मशीला कुमारी समेत सैकड़ों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

Also Read : सासाराम: शिवसागर में इश्तेहार वारंट पर आरोपी गिरफ्तार, विशेष उत्पाद न्यायालय-2 के मामले में पुलिस की कार्रवाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन