सासाराम में पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

फोटो- पोस्टमार्टम रुम के बाहर लगी लोगों की भिंड | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम के खरवनियां गांव में पंखा ठीक करते समय करंट लगने से 45 वर्षीय अनिल सिंह की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सासाराम ग्रामीण. अगरेर थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में बुधवार की सुबह पंखा ठीक करने के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी. मृतक उक्त गांव निवासी भगवान सिंह के करीब 45 वर्षीय पुत्र अनिल सिंह बताया जा रहा है. इसकी जानकारी अगरेर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने दी.

विज्ञापन

पंखा ठीक करने के दौरान अचानक आया करंट

थानाध्यक्ष ने बताया कि भगवान सिंह के घर में लगा पंखा खराब हो गया था. अनिल सिंह बुधवार की सुबह उसे ठीक कर रहे थे. इसी दौरान पंखे में करंट आ गया. करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े.

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

करंट लगने के बाद परिजन आनन-फानन में अनिल सिंह को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर लोगों की भीड़ जुट गयी.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

अगरेर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

सासाराम: दिनारा में कृष्ण जन्माष्टमी पर निकला छठियार जुलूस, भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों ने मोहा मन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन