सासाराम में वाहन धोने के दौरान करंट लगने से बीएमपी हवलदार की मौत, महिला बटालियन परिसर में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

फोटो- हवलदार मृतक लालसाहब सिंह का फाइल फोटोफोटो- महिला बटालियनमें श्रद्धांजलि अर्पित करते पुलिस के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला बटालियन में तैनात हवलदार की वाहन धोते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

सासाराम ग्रामीण. शहर के बेदा स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला बटालियन परिसर में बुधवार की सुबह करीब सात बजे वाहन धोने के दौरान करंट लगने से चालक पद पर तैनात बीएमपी हवलदार की मौत हो गयी. मृतक हवलदार कैमूर जिले के सबार थाना क्षेत्र के सिसवार गांव निवासी मुखराम सिंह के करीब 48 वर्षीय पुत्र लाल साहब सिंह बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन

वाहन धोने के दौरान हवलदार को लगा करंट

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हवलदार सुबह करीब सात बजे पुलिस वाहन धो रहा था. वाहन धोने के दौरान सबमर्सिबल में करंट आ गया. करंट का झटका लगने से हवलदार मौके पर ही गिर पड़े. परिसर में अपना कार्य कर रहे पुलिस के जवान घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े.

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद आनन-फानन में हवलदार को सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार शुरू किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर मृतक हवलदार के बड़े भाई गोपाल सिंह और अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंचे.

फोटो- हवलदार मृतक लालसाहब सिंह का फाइल फोटोफोटो- महिला बटालियनमें श्रद्धांजलि अर्पित करते पुलिस के अधिकारी | Prabhat Khabar Network
फोटो- हवलदार मृतक लालसाहब सिंह का फाइल फोटोफोटो- महिला बटालियनमें श्रद्धांजलि अर्पित करते पुलिस के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

पोस्टमार्टम के बाद बीएमपी परिसर लाया गया शव

परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हवलदार के शव को सासाराम बीएमपी ले जाया गया. वहां पुलिस अधिकारियों ने हवलदार के शव पर श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

महिला बटालियन में चालक की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है. परिजनों ने इलाज और संबंधित व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका आरोप है कि समय पर उचित इलाज और आवश्यक कदम उठाये जाते तो हवलदार की जान बचाई जा सकती थी.

दोषियों पर कार्रवाई की परिजनों ने की मांग

परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस विभाग की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और लगाये गये आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही मामले की जांच

हवलदार की मौत के बाद एसपी राज ने कहा कि विशेष सशस्त्र पुलिस महिला बटालियन के कमांडेंट द्वारा सूचना दी गयी है कि हवलदार की मौत बीएमपी कैंप परिसर में वाहन धोने के दौरान करंट लगने से हुई है. मृतक हवलदार के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच भी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

सासाराम के नासरीगंज में मलबे में दबे मिले दो बच्चें, बारिश में जर्जर खपरैल घर गिरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन