रोहतास में 9 से 26 सितंबर तक 1520 महिला और 30 पुरुष की नसबंदी का लक्ष्य, 2.74 लाख से अधिक गर्भनिरोधक साधन भी तय
सांकेतिक तस्वीर
सासाराम में 9 से 26 सितंबर तक परिवार विकास अभियान का आयोजन, नसबंदी और गर्भनिरोधक साधनों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तय किए लक्ष्य।
सासाराम सदर. जिले में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत 9 से 26 सितंबर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा आयोजित किया गया है. अभियान को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति ने अस्पताल और प्रखंड स्तर पर अलग-अलग लक्ष्य तय किए हैं. इस दौरान महिलाओं और पुरुषों की नसबंदी के साथ आईयूसीडी, एमपीए-अंतरा, कंडोम, ओसीपी, ईसीपी और छाया जैसी परिवार नियोजन सेवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा.
7 से 13 सितंबर तक चलेगा अभियान का पहला सप्ताह
अभियान के पहले सप्ताह में 7 से 13 सितंबर तक मिशन परिवार विकास अभियान चलेगा. इसके बाद 14 से 26 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा. 14 सितंबर को स्वास्थ्य मेला सह मीडिया ब्रीफिंग भी प्रस्तावित है.
योग्य दंपतियों के प्री-रजिस्ट्रेशन पर जोर
विभाग ने आशा और स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से योग्य दंपतियों से संपर्क कर प्री-रजिस्ट्रेशन कराने तथा परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया है. अभियान के दौरान लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों की जानकारी दी जाएगी.
महिला नसबंदी के 1520 और पुरुष नसबंदी के 30 लक्ष्य
जिले में महिला नसबंदी का लक्ष्य 1520 और पुरुष नसबंदी का लक्ष्य 30 निर्धारित किया गया है. इस तरह कुल 1550 नसबंदी का लक्ष्य तय किया गया है. इसके अलावा आईयूसीडी सहित अन्य अस्थायी साधनों के लिए भी अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं.
किस प्रखंड में कितना नसबंदी का लक्ष्य
महिला और पुरुष नसबंदी का प्रखंडवार लक्ष्य इस प्रकार है. सासाराम 103, बिक्रमगंज 88, डेहरी 87, अकोढ़ीगोला 76, चेनारी 77, दावथ 76, दिनारा 101, करगहर 102, कराकाट 102, कोचस 102, नासरीगंज 101, नोखा 76, नौहट्टा 101, राजपुर 51, रोहतास 51, संझौली 52, शिवसागर 102, सूर्यपुरा 51 और तिलौथू 51 लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
कंडोम समेत अस्थायी साधनों का भी लक्ष्य तय
अभियान के दौरान अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों की उपलब्धता भी बढ़ाई जाएगी. विभागीय लक्ष्य के अनुसार 137150 कंडोम, 54860 ओसीपी, 27430 ईसीपी और 54860 छाया का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. वहीं एमपीए-अंतरा के लिए भी प्रखंडवार लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें जिले का कुल लक्ष्य 6870 है.
गांव-गांव तक पहुंचेंगी परिवार नियोजन सेवाएं
स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों और संबंधित कर्मियों को अभियान की गतिविधियां समय पर संचालित करने का निर्देश दिया है. डीपीसी संजीव मधुकर ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से योग्य दंपतियों तक पहुंच बनाकर उन्हें परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों की जानकारी दी जाएगी.
सुविधा के अनुसार सुरक्षित विकल्प चुनने के लिए किया जाएगा प्रेरित
अभियान का उद्देश्य परिवार नियोजन सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना और लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार सुरक्षित विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करना है. इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से योग्य दंपतियों से संपर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी जाएगी.
सासाराम के नासरीगंज में मलबे में दबे मिले दो बच्चें, बारिश में जर्जर खपरैल घर गिरा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए