एक सप्ताह के अंदर हर घर पर स्टिकर लगायें : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर हर घर पर स्टिकर लगायें : बीडीओ

सारठ : प्रि-एसआईआर को लेकर बीएलओ और पर्यवेक्षक के साथ प्रशिक्षण का आयोजन

विज्ञापन

सारठ. ब्लॉक में बुधवार को प्रखंड के सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों के लिए बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने प्रि-एसआईआर को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया. प्रशिक्षण दो पालियों में दिया गया. बीडीओ ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्र से संबंधित सभी घरों में मकान संख्या वाला स्टिकर लगाया जाएगा. इस स्टिकर पर न केवल मकान संख्या अंकित होगी बल्कि एक मुहर भी होगी, जिसमें संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर अंकित रहेगा. इसका उद्देश्य यह है कि किसी भी समस्या के समय मतदाता संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकें. बीडीओ ने निर्देश दिया कि यह कार्य एक सप्ताह के अंदर 100 प्रतिशत पूरा किया जाना चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि घरों के दरवाजों पर स्टिकर लगाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए. मौके पर पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार, मनोज सिंह, ललन कुमार राय, मो. अजहर, अहमद अली, जॉन हेम्ब्रम, हरीश कुमार और 173 बूथ के बीएलओ-जिनमें विद्यारानी, किरण देवी, अंजू सिन्हा, शैल झा, मीणा देवी, हेमा कुमारी, अनिता देवी, सुलोचना देवी, रेखा देवी, गीता देवी और पूजा भारती मौजूद थे.

विज्ञापन
Mithilesh Sinha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola