हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर : थाना प्रभारी

Updated:
विज्ञापन
हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर : थाना प्रभारी

पालोजोरी : जुलूस तय रूट से निकालने व अफवाहों से बचने का निर्देश

विज्ञापन

पालोजोरी. खागा थाना परिसर में बुधवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से ईद व रामनवमी के त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने विचार रखें. साथ ही बताया कि खागा थाना क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के साथ पर्व व त्योहार को मनाते आये हैं. बैठक में थाना प्रभारी ने अखाड़ा समिति की रूट लाइनिंग को लेकर भी चर्चा की. थाना प्रभारी ने कहा कि डीजे पर अश्लील गाना व समुदाय विशेष की भावना को आहत करने वाले गाना नहीं बजाया जाये. अखाड़ा में किसी भी तरह का शरारत कर शांति व्यवस्था भंग करने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही निर्देश दिया कि तय रूट लाइनिंग का ध्यान रखते हुए जुलूस निकाला जाये. मौके पर छाया कोल, मुखिया गोलक बिहारी यादव, अनवर खान, युधिष्ठिर प्रसाद सिंह यादव आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : खागा थाना में हुई शांति समिति की बैठक

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola