जल सहिया की बैठक में हर घर नल पहुंचाने की हुई चर्चा

सारठ : सारठ में जल महोत्सव पर जलसहिया के साथ बैठक, हर घर नल योजना पर हुई चर्चा
सारठ. जल महोत्सव के अवसर पर बुधवार को प्रखण्ड सभागार में बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने प्रखंड के जलसहिया के साथ बैठक की. बैठक में पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए जलसहिया के साथ चर्चा की गयी और किसी भी स्थिति में लोगों को पेयजल की समस्या न होने देने के निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि जलसहिया को अपने कार्य क्षेत्र में पेयजल समस्याओं की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को तुरंत देना होगी ताकि उनका समाधान समय पर किया जा सके. प्रधानमंत्री जल नल योजना के तहत प्रखंड की 22 पंचायतों में बृहत पेयजल आपूर्ति शुरू होने से पहले एमवीएसडब्ल्यूईएससी कमेटी का गठन किया जायेगा. इसमें प्रखंड स्तर पर अध्यक्ष और सचिव के रूप में बीडीओ रहेंगे. कमेटी योजना की राजस्व वसूली और संचालन पर भी ध्यान देगी. साथ ही ग्राम और पंचायत स्तर पर जलसहिया की अगुवाई में पेयजल एवं स्वच्छता समिति बनाई जाएगी, जो जलापूर्ति संचालन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगी. बीडीओ ने बताया कि निर्माण करने वाली एजेंसी योजना शुरू होने के बाद पांच वर्षों तक संचालन करेगी, उसके बाद रखरखाव की जिम्मेदारी स्थानीय समिति और लाभुकों की होगी. इसके लिए लाभुकों से एक छोटी मासिक राशि लेकर समिति में जमा करने का सुझाव दिया गया, ताकि भविष्य में रखरखाव और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके. मौके पर मुखिया नंदकिशोर तुरी, नसीम अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि हितलाल रवानी, हासिब अंसारी, जेई अजित कुमार, दिलीप मंडल, को-ऑर्डिनेटर अनन्त कुमार सिंह, रंजीत कुमार राय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




