झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल : सनातन मरांडी

Updated at : 18 Mar 2026 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल : सनातन मरांडी

बाबू लाल मरांडी के पुत्र सह भाजपा नेता सनातन मरांडी पहुंचे चितरा

विज्ञापन

चितरा. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के पुत्र और भाजपा नेता सनातन मरांडी बुधवार को चितरा पहुंचे. उन्होंने वर्तमान झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार विकास के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है और आम जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रही है. चितरा आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी के आवास पर समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया. वहीं, पत्रकारों से बातचीत में सनातन मरांडी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है. ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलने से गरीबों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि दूरदराज के इलाकों में अब भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. सनातन ने सरकार की योजनाओं को केवल कागजी बताते हुए कहा कि धरातल पर विकास का कोई ठोस असर नहीं दिख रहा है. साथ ही राजनीतिक जीवन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने पिता बाबूलाल मरांडी के आदर्शों पर चलकर जनसेवा करना चाहते हैं. युवाओं, खासकर आदिवासी समाज के बीच जागरूकता अभियान चलाने और भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की उनकी योजना है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और इन्हें मुख्यधारा में लाने की जरूरत है. मौके पर भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी, मनोज हेंब्रम, गणेश मंडल, राजीव कुमार, भुवन प्रसाद यादव, गोविंद मंडल, महेश्वर भंडारी, राजेश यादव और अर्जुन मंडल आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : बाबू लाल मरांडी के पुत्र सह भाजपा नेता सनातन मरांडी पहुंचे चितरा, राज्य सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola