Deoghar News : युवक के खाेये मोबाइल से डेढ़ लाख की निकासी, लाेन भी कराया स्वीकृत

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का मोबाइल कोलकाता में बस में चोरी हो गया था. इसके बाद उसके चोरी हुए मोबाइल से अज्ञात आरोपित द्वारा उसके खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये की निकासी कर ली गयी.

विज्ञापन

देवघर. नगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का मोबाइल कोलकाता में बस में चोरी हो गया था. इसके बाद उसके चोरी हुए मोबाइल से अज्ञात आरोपित द्वारा उसके खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये की निकासी कर ली गयी. साथ ही उसके एकाउंट से लिंक उक्त मोबाइल नंबर द्वारा आरोपित ने करीब दो लाख रुपये से अधिक का लोन भी स्वीकृत करा लिया है. मामले की जानकारी पीड़ित को तब हुई, जब उसने अपने मोबाइल का दूसरा सिमकार्ड निकालकर नये मोबाइल में लगाया किया, तो उसके एकाउंट से हुई निकासी का मैसेज आना शुरू हुआ. मोबाइल गायब होने को लेकर उसने कोलकाता पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी थी, लेकिन उसका एकाउंट देवघर के बैंक का होने की वजह से वह यहां वापस आया. बैंक में पहुंचकर पासबुक अपडेट कराया, तो उसके होश उड़ गये. पता चला कि उसके एकाउंट में लिंक मोबाइल नंबर के माध्यम से आरोपित ने दो लाख रुपये से अधिक के ऑनलाइन लोन भी विभिन्न एप से स्वीकृत करा लिया है. मामले की शिकायत देने के लिए पीड़ित साइबर थाना पहुंचा, किंतु उसकी शिकायत यहां ली गयी या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola