दिल्ली की साइबर सेल की पुलिस पहुंची मधुपुर, दो को लिया हिरासत में

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
दिल्ली की साइबर सेल की पुलिस पहुंची मधुपुर, दो को लिया हिरासत में

दिल्ली पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी

विज्ञापन

मधुपुर. दिल्ली की केंद्रीय साइबर सेल पुलिस गुरुवार को साइबर अपराधी की तलाश में मधुपुर थाना पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने थाना क्षेत्र के लखनुवा गांव में छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिल्ली में एक व्यक्ति से डेढ़ माह पूर्व करीब चार लाख रुपये की ठगी की थी. घटना को लेकर दिल्ली में एक मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि ठगी का रकम मधुपुर के लखनुवा निवासी राजेश के बैंक खाते में भी हस्तांतरित किया गया था. दिल्ली पुलिस इसी मामले में लखनुवा पहुंच कर दो लोगो को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिया गया राजेश दास साइबर ठगी मामले में पहले भी गिरफ्तार होकर देवघर जेल गया था. बताया जाता है कि दुमका से लौटने के दौरान उसे देवघर साइबर थाना की पुलिस ने सारठ में गिरफ्तार किया गया था. राजेश के साथ एक अन्य युवक को पुलिस ने पकड़ा है उसकी निशानदेही पर पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मधुपुर पहुंची और आरोपितों को पकड़कर पूछताछ कर रही है. पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिला है. पुलिस ने बताया कि स्थानीय साइबर ठग ई- सिम के माध्यम से ठगी कर रहे है. ठगी करने के बाद सिम को फेंक देते है. दिल्ली पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. ताकि आरोपी को दिल्ली ले जा सके.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola