महिला ने दुर्व्यवहार एवं 13 हजार छीनने का लगाया आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 1:41 AM
थाना क्षेत्र अंतर्गत नया खरना गांव की
सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत नया खरना गांव की महिला ने छह लोगों पर दुर्व्यवहार एवं छिनतई का आरोप लगाया है. बताया गया कि निरंजन दास की पत्नी आशा कुमारी ने गांव के छह लोगों के विरुद्ध मारपीट एवं छिनतई को लेकर सारठ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाने में दिये आवेदन में जिक्र किया है कि तीन दिन पहले वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में बैठी थी. इसी दौरान गांव के मिथिलेश दास, सुमन दास सुभाष दास, प्रदीप महरा, पंकज महरा, गोपाल महरा पहुंचे और घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे. इसका विरोध करने पर मिथिलेश दास ने रॉड से उनके पति के सिर पर मारकर घायल कर दिया. वहीं, आशा कुमारी बीच-बचाव करने पहुंची. इस दौरान उनलोगों ने अभद्र व्यवहार व मारपीट कर हुए घर से 13 हजार नकदी समेत 25 हजार के जेवरात लेकर भाग गये. वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










